दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत
खुटहन। क्षेत्र के पिलकिछा तिराहे पर शनिवार को दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तिलवारी गांव निवासी सुशील पासवान (23) पुत्र हरिश्चंद्र शनिवार की शाम किसी कार्य से खुटहन बाजार आया था। बाइक से लौटते समय पिलकिछा तिराहे पर सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। बगैर हेलमेट बाइक चला रहे सुशील के सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरा बाइक सवार पिलकिछा गांव निवासी भी घायल हो गया। सुशील को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।