फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 25 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को आए। एक मरीज की मौत भी हुई। नए मरीजों के बाद अब जिले में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5628 हो गई है। इसमें सिर्फ 175 केस एक्टिव रह गए हैं। अब तक 80 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं क्षेत्र की एक अधेड़ की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने वाराणसी में भर्ती कराया था। वहां जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1560 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 25 पॉजिटिव हैं। पहले से चिह्नित 75 मरीज ठीक हुए। अब तक 5349 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1289 सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 196213 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 195235 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें