फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुसेड के 35 लाभार्थी किसानों को पालने के लिए दी गई एक-एक गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन । ब्लाक के पशु शेड बनवाने वाले 53 लाभार्थियों को सोमवार को पालने के लिए एक -एक गाय दी गई। डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इससे गोशालाओं में गायों की तादात घटेगी और बेसहारा पशुओं की बेहतर सुरक्षा हो पाएगी। उन्होंने किसानों को गाय की रस्सी पकड़ा कर सुपुर्द किया।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तव में यह एक नेक पहल है। इससे बेसहारा गोवंशों का पालन ठीक से हो सकेगा। सभी लाभार्थी किसानों को अपने नजदीकी पशुशाला से एक- एक गाय अवश्य लेना है। उन्होंने कहा कि खुटहन ब्लाक क्षेत्र में संचालित तीन गोशालाओं में साढ़े पांच सौ से अधिक गोवंश हैं, जो मानक से काफी अधिक है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रभान ने कहा कि बरसात में पशुओं की विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। क्षमता से अधिक पशु होने पर उनको सुरक्षित और सूखा स्थान पशुशाला में नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि गाय ले जाने वाले सभी किसानों की सूची तैयार कर ली गयी है। मवेशियों के कान पर टैग भी लगा है। यदि वह बीमार या मर जाता है तो इसकी सूचना देना पशुपालक की जिम्मेदारी है। राहुल मिश्रा, नरेंद्र उपाध्याय, एडीओ दुर्गबिजय, सचिव प्रमोद यादव, अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल, अखिलेश बिंद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें