फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से एक बीघा गेंहू जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग का तार काफी दिनों से लटक रहा था जिस को हटाने के लिए कई बार इन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी थी लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शनिवार को उनका गेहूं की फसल जल गई। ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार थी। बस दो-चार दिनों के अंदर कटने वाली थी। शनिवार को आग लग जाने के कारण जल गई। इससे उनको बहुत आर्थिक क्षति का हुई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें