सिंगरामऊ। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की चार बाइक और असलहे के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
सोमवार की साम करीब साढ़े सात बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साढ़ापुर तिराहा कवेली मार्ग पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार विजय सरोज निवासी केवटली थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पहितियापुर पुराने पुल के समीप खाई में छिपाकर रखी गई चोरी की चार बाइक बरामद की। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार विजय सरोज के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने में भी कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।