फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले पति ने दी थी जान, अब पत्नी ने चुनी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में बुधवार को महिला ने जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। डेढ़ माह पहले ही उसके पति की भी फांसी लगाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

धनुहा गांव निवासी सीमा दुबे (40) पत्नी स्व. विनोद दुबे उर्फ नाटे बुधवार को घर में थी। परिवार के अन्य लोग बाहर बैठे थे। अचानक चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग अंदर गए तो वहां सीमा छटपटा रही। आनन-फानन में उसे भदोही के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने भी करीब डेढ़ माह पहले पारिवारिक कलह में फांसी लगा कर जान दे दी थी। उसके तीन बच्चे क्रमश: 12, 9 और 7 वर्ष के हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर संपूर्णानंद राय ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें