फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। पिलकिछा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे के हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन हिरासत में हैं। पिलकिछा गांव निवासी भवानी प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र शैलेश शर्मा का विवाह 8 मार्च को चंदौली के अलीनगर थाना के अलीनगर गांव निवासी संजय शर्मा के पुत्री सेजल शर्मा (21) के साथ हुई थी। परंपरा के अनुसार शादी के बाद पहली होली ससुराल में नहीं मनाई जाती है। इसलिए शादी के चार दिनों बाद 12 मार्च को वह ससुराल से बिदा होकर मायका चली गई थी। तीन दिनों पूर्व 14 अप्रैल को वह मायका से बिदा होकर ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार को बगैर कुछ बताए ही छत पर अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। शाम को जब उसे बुलाने का प्रयास किया गया तो भीतर से कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से देखा तो उसका शव साड़ी के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतका के पिता संजय शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुर भवानी प्रसाद, पति शैलेश, जेठ दुर्गेश, अभिषेक और विनीत तथा जेठानी रुचि शर्मा, तृशा और निशा शर्मा ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। बृहस्पतिवार को उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें