कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार स्थित खाद और बीज भंडार की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित ने शनिवार की सायं कोतवाली पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
आजमगढ़ के दीदारगंज के कैथोली निवासी अयोध्या प्रसाद की इमरानगंज बाजार में खाद व बीज भंडार की दुकान है। शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की सेंध काटकर गल्ले में रखा डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। दुकान स्वामी जब शनिवार की सुबह दुकान खोला तो दुकान की हालत देखकर दंग रह गया। दुकान में रखे गल्ले में देखा तो गल्ले में रखा डेढ़ लाख रुपये गायब थे। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी। दुकान स्वामी का आरोप है कि बीते दो वर्ष पूर्व भी दुकान का ताला तोड़कर साढे तीन लाख चोरों ने पार किया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पूछे जाने पर उप निरीक्षक जनार्दन यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तथ्यों के आधार पर जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।