फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के मालिक से 1.25 की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया स्थित एक कंपनी के मालिक से मंगलवार की देर शाम पवांरा बाजार में दो बाइक पर सवार तीन बदमाश एक लाख 25 हजार लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी सूरज मिश्रा सतहरिया में नूडल्स पास्ता बनाने वाली कंपनी चलाते हैं। वह मंगलवार को मछलीशहर में वसूली करने गए थे। शाम को 7 बजे वह अपनी बाइक से लौट रहे थे। उनका कहना है कि पवांरा बाजार के पास उन्हें दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तक तीनों उनपर टूट पड़े। आरोप है कि मारपीट कर बैग रखे एक लाख पचीस हजार लूटकर फरार हो गए। इस दौरान हाथ, पैर में चोट भी लग गई। जिन्हें देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतहरिया में भर्ती कराए। जहां पर उनका इलाज किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि लूट नहीं है। पैसे के लेन देन का मामला है। कंपनी में कुछ युवकों से पैसे का विवाद था,जिसे लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें