थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के रग्घूपुर पुरवे में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
बेहड़ा गांव के पुरवा रग्घुपुर में उमाशंकर सिंह के मकान के पीछे की तरफ से दो कमरों की खिड़की काटकर चोर कमरे में घुस गए। चोर आलमारी, नकदी और बक्से में रखे आभूषण, साड़ियां और बर्तन उठा ले गए। रात में उमाशंकर और उनकी पत्नी घर के बरामदे में सोए थे। बाहर बरामदे में सोने के कारण परिवार के लोगों को भनक नहीं लगी। उमाशंकर ने बताया कि दोनों कमरा बहुओं का था जो फिलहाल घर में नहीं हैं। चोर बहुओं के लगभग डेढ़ लाख के आभूषण, दस हजार रुपये नकद, कुछ कपड़े, बर्तन आदि उठा ले गए हैं।