फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहीं बनी डेढ़ किमी सड़क, गिट्टी गिराकर एक साल से ठेकेदार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जिला विकास योजना से दो साल पहले धन स्वीकृत होने के बावजूद भी जुड़ऊपुर-खजुरहट मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। ठेकेदार एक वर्ष पूर्व गिट्टी गिराकर लापता है। डेढ़ किलोमीटर यह सड़क सुजानगंज-मछलीशहर को जोड़ती है। इससे एक लाख की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मतरी से खजुरहट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला जुड़ऊपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग का निर्माण 32 वर्ष पूर्व जिला विकास योजना के तहत बना था। उक्त मार्ग से जुड़ऊपुर,परसुपुर, खजुरहट मतरी समेत कई गांव के हजारों लोगों का आवागमन होता है। निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही यह सड़क जर्जर हो गई। शासन व तहसील स्तर पर कई शिकायती प्रार्थना पत्र देने व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद एक वर्ष पूर्व सड़क के जीर्णोद्धार के लिए करीब तीन लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। ठेकेदार एक ट्राली गिट्टी व तारकोल गिरा भी दिया। इसके एक माह बाद रात में तारकोल उठा ले गए, जबकि गिट्टी आज तक पड़ी है। एक वर्ष का समय बीत गया, लेकिन अभी तक ठेकेदार कार्य नहीं शुरू कराया है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण अयोध्या प्रसाद यादव,रामआसरे सरोज,काशी प्रसाद,अमित सिंह,दिनेश बहादुर सिंह,अरुण कुमार सिंह,राम फकीर आदि लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर ही जुड़ऊपुर-खजुरहट मार्ग का सर्वें कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। - मो. हारुन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें