फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनशन के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत स्वास्थ्य टीम ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। ब्लॉक परिसर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर शुक्रवार से चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को दोपहर धरने दे रहे एक व्यक्ति तबीयत अचानक बिगड़ गई। नौपेड़वा सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जीके सिंह एवं चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सोनकर ने स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंच कर उनका इलाज किया। ब्लॉक परिसर में बक्शा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहरवार को लेकर लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में शामिल अमरनाथ साथी का बीपी रविवार को अचानक बढ़ गया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक नौपेड़वा डॉ. जीके सिंह ने उनका इलाज किया। उन्होंने बताया कि लगातार भूख हड़ताल के कारण अमरनाथ साथी के स्वास्थ्य में गिरावट व बीपी बढ़ी थी।
विज्ञापन

भाजपा मछलीशहर मंडल की कार्य समिति घोषित-मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर मंडल की नई कार्य समिति की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। नई कमेटी की घोषणा मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की। नव गठित कमेटी में पवन गुप्ता, विनोद सिंह, रमाकांत मिश्र, राजेश यादव, सुरेन्द्र सरोज, प्रीति प्रजापति को उपाध्यक्ष, सुनील मौर्या, जयानंद चौबे महामंत्री बनाए गए हैं। दिलीप अग्रहरी, हिमांशु अग्रहरी, अमर बहादुर पटेल, पूनम बिन्द, प्रियंका गौतम, अजित गौतम को मंत्री और प्रतीक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें