नगर के सिपाह इलाके में रविवार को बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। मोहल्ला निवासी लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में लोगों ने बैठककर आपूर्ति व्यवस्था में भेदभाव के प्रति नाराजगी जताई।
फीडर संख्या एक और दो से विद्युत सप्लाई में भेदभाव किया जा रहा है।
लालबहादुर के मुताबिक, एक्सईएन ने सफाई दी कि फीडर संख्या दो में मुसलमानों की आबादी अधिक है। इस नाते रमजान को देखते हुए वहां सप्लाई अधिक दी जा रही है। लोगों का कहना है कि फीडर संख्या दो और एक दोनों में मुसलमानों की आबादी है।
लोगों ने शाह फिरोज मकबरे के पास एक्सईएन का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान नामदार हुसैन, अलमदार, मुन्ने हसन, शाहिद, अब्बास हुसैन, जीवन यादव, अजादार, दिलीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।