फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव जलाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में छत से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके वालों का 16 घंटे तक इंतजार किया और नहीं आने पर अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले गये। इस बीच अंतिम संस्कार से पहले ही मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने प्रयागराज पहुंचकर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया और मुंगराबादशाहपुर शव लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर नगर क्षेत्र के गुड़हाई मुहल्ला निवासी संदीप कुमार पुत्र बिहारी लाल दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करते हैं। वे परिवार सहित वहां रहते हैं। चार माह पूर्व पत्नी शिखा (27) निवासी गोला बाजार मऊ छत से गिर गईं। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान वह कोमा मे चली गईं। डॉक्टरों ने शिखा को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन मुंगराबादशाहपुर ले आये। दो माह बाद बुधवार की रात 12 बजे मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने फौरन इसकी जानकारी मायका पक्ष को दी, लेकिन वे 16 घंटे तक मुंगराबादशाहपुर नहंी पहुंचे। थक हार कर ससुराल के लोग शव अंतिम संस्कार के लिऐ प्रयागराज ले गये। इसी बीच मृतक के पिता आनंद कुमार ने हत्या की तहरीर थाने में दे दी। पुलिस आनन-फानन मे प्रयागराज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें