फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस पर डीएम ने मौके पर जन्म प्रमाणपत्र बनवा कर फरियादी को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बदलापुर तहसील में शिकायतें सुनीं। सभी तहसीलों में कुल 571 शिकायतें आईं जिसमें से महज 71 का ही मौके पर समाधान हुआ। बदलापुर में जिलाधिकारी को सरायहरखु परगना रारी निवासी जय शंकर द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र मिला। जिस पर उन्होंने तहसीलदार बदलापुर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। महराजगंज के गांव बेसार निवासी सुनील कुमार यादव ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में आवेदन किया गया था लेकिन काम नहीं हुआ। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उसका जन्म प्रमाणपत्र बनवाया और मौके पर ही उसे उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन सहित अन्य शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसका निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 171 शिकायतें आईं लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। इस मौके पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पवन सिंह, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप,नायब तहसीलदार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार अजीत कुमार व क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान कुल आए 126 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 15 का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। शाहगंज : तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीशनल एसपी आयुष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 141 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 19 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें