अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस दौरान डीएम का शीर्षासन सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। जनता ने तालियां बजाई और उत्साह प्रकट किया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को लोगों ने योगा किया। शहर के शाही किले में जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु समेत 1000 लोगों ने योग किया। जिले भर में 1803 स्थानों जिसमें तहसील मुख्यालय, पार्क, रामलीला मैदान आदि में 5 लाख से अधिक लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शहर के शाही किले में डीएम डॉ दिनेश चंद्र के शीर्षासन ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और उनका सम्बोधन सुना। जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा।