फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरतालिका तीज पर पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुहागिनों ने शुक्रवार को पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा। भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। शिव मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ रही। महिलाओं व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूरे विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। व्रती महिलाओं ने रातभर जागकर भगवान शिव की स्तुति की। पति के दीर्घायु होने के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को तीज का निर्जला व्रत रखा। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की। परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। हरतालिका तीज पर मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर में स्थित शिवालय में माता पर्वती एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। शिवलिंग पर जल एवं दुग्ध से अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी राम चंद्र ने महिलाओं को गौरीशंकर की कथा सुनाई। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के काली मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी,नईगंज,आलू मंडी, अंजही, नई बजार, गुहाड़ी, शिव मंदिरों में तीज पर्व मनाया। युवतियां और महिलाएं निर्जला उपवास कर शिव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें