फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के हृदयघात से हुई मौत के मामले में यूथ कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दिया है। यूथ काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की एक चैनल पर डिबेट के दौरान तबीयत खराब हुई और हृदयाघात से मौत हो गई। डिबेट में कांग्रेस की ओर से राजीव त्यागी तथा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा उपस्थित थे। बेंगलुरु में हुई हिंसा पर चर्चा हो रही थी। बीजेपी प्रवक्ता ने कुछ बयानबाजी की जो राजनीतिक शुचिता एवं मर्यादाओं को लांघने वाला था। अमर्यादित जातिगत एवं धार्मिक टिप्पणी से आहत होकर त्यागी की तबीयत बिगड़ गई। संबित पात्रा का बयान टीका लगाने से कोई असली हिंदू नहीं हो जाता। समाज का अपमान किया है, जो कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रवक्ता होने के नाते नहीं होनी चाहिए। संबित पात्रा द्वारा किए गए विरोधाभास एवं उकसाने वाले भाषण से ही राजीव त्यागी का हृदयाघात हुआ। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबित पात्रा की है। यूथ कांग्रेस संबित पात्रा के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तारी की जाए। इस अवसर पर साजिद मानू , सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, विशाल सेठ ,पवन पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें