फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मणिकर्णिका घाट से लापता वृद्ध तीसरे दिन मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराने गए वृद्ध लापता हो गए थे। मंगलवार को तीसरे दिन काशी विश्वनाथ धाम में मिले। पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। सिकरारा के लखेसर गांव निवासी जगदीश तिवारी(65) गांव की अमरावती के अंतिम संस्कार में रविवार को मणिकर्णिका घाट गए थे। घाट पर भीड़ अधिक होने के कारण वह लापता हो गए। लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच संतोष तिवारी ने चौक थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी। मंगलवार सुबह बाबा विश्वनाथ धाम में लगी माइक से संतोष तिवारी ने पुकार कराया तो धाम में घूम रहे जगदीश भागते हुए माइक के पास पहुंचे। परिवार के लोग मंगलवार को देर शाम उन्हें लेकर घर आए। जगदीश ने बताया की वह विश्वनाथ धाम में अन्नपूर्णा में भोजन करते थे। अलाव तापते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ रहते थे। घाट पर जाने के बाद वह भ्रमित हो गए थे, इसलिए घर नहीं आ पाए। जगदीश के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें