मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी पारस चौरसिया (65) नगर में बेलवा रोड पर पान की दूकान चलाते हैं। वह सोमवार की शाम को दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। वह कादीपुर गांव के पास पहुंचे ते तभी तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।