फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के दौरान पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को भोर में आए आंधी और बारिश ने जानमाल का नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से महराजगंज के कोवी गांव में एक वृद्ध की मौत हो गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर बिजली के 25 पोल और कई पेड़ गिरने से दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। लाइन बाजार और शहर के उत्तर छोर पर बिजली का पोल गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आंधी के दौरान बछुआर गांव में टिन शेड उड़ गए।
विज्ञापन

घनश्यामपुर और कमालपुर के बीच छह स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के 23 पोल टूट गए। इससे करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी परेशानी का सामना करना पड़ा। ईट भट्ठा संचालकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लाइन बाजार थाना के पास नीम का पेड़ गिरने से काफी देर आवागमन ठप रहा। नगर के उत्तरी क्षेत्र में दोपहर 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
महराजगंज क्षेत्र के कोबी गांव निवासी रामदवर (70) की मौत हो गई। वे रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने घर के बाहर सो रहे थे। अचानक धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने लगी। उसी समय तेज हवा के झोके से नीम का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे रामदवर की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। परिजनों की चीख पुकार से जुटे ग्रामीणों ने गिरे पेड़ की टहनियों को काटकर टूटी चारपाई से वृद्ध रामदवर को बाहर निकाला गया। रामदवर के पुत्र मंगेश कुमार चौहान का कहना है कि परिजन घर में सो रहे थे। आंधी के दौरान अचानक नीम का पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश के दौरान दो दर्जन से अधिक बिजली के खंभे व तार धराशायी हो गए। सिंगरामऊ उपकेंद्र क्षेत्र में 17, लेदुका में एक, बदलापुर में दो, महराजगंज में दो, सहोदरपुर में तीन स्थानों पर बिजली के खंभे तथा तार टूट कर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़, छप्पर, टिनशेड आदि भी धराशाई हो गए। बारिश के चलते ईंट भट्ठों पर भी भारी नुकसान हुआ है। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि गिरे तार-खंभों को ठीक करने के लिए काम चल रहा है।
सिंगरामऊ क्षेत्र में आंधी और बारिश के दौरान दर्जनों मड़हों के छप्पर उड़ गए। बछुआर गांव निवासी राम निवास मिश्र का टिन शेड उड़ गया। ईंट भट्ठा व्यवसायियों के सामने भी समस्या गहरा गई है। पथाई कर रखी गई ईट पर पानी पड़ने से ईंट खराब हो गई है। अवर अभियंता नईम अख्तर ने बताया कि विद्युत सेवा बहाल करने के लिए लाइन मैन लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें