निगोह। बरसठी थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव में वृद्ध दंपती ने सोमवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। गांव व परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। भगवानपुर गांव के भारत पटेल (70) अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर कमरे में सोए थे। गांव में चर्चा के मुताबिक रात को गांव के ही सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर दंपती ने जान दे दी। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर बिना पुलिस को खबर दिए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि इसके पहले भी वृद्ध दंपती इसके पहले भी दो बार जान देने की कोशिश कर चुके थे। बरसठी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं है।