बक्शा/धर्मापुर। सुशासन दिवस के तहत शुक्रवार को बक्शा क्षेत्र के चुरावनपुर व कौली गांव और धर्मापुर क्षेत्र के केशवपुर गांव में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
चुरावनपुर के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। संचालन सचिव सरिता पाल और धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर शुभम श्रीवास्तव, अंकुर मालवीय, सुनीता यादव, सिंधू उपाध्याय, आशा, इंदू आदि मौजूद थीं। कौली गांव में सचिव नागेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने चौपाल लगाई। इसमें राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ल, लेखपाल शैलेंद्र श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप, इंदल कुमार, सरोज सिंह, शशिबाला आदि मौजूद थीं।
इसी तरह धर्मापुर ब्लाक के केशवपुर में आयोजित चौपाल में डीडीओ बीबी सिंह और एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी नहीं आते। कुछ लोगों ने वृद्धा और विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। इस पर डीडीओ ने उनसे आवेदन करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोटेदार राशन कम दे तो बीडीओ व सप्लाई इंस्पेक्टर को सूचित करें। राजस्व के एक मामले में एसडीएम ने मौके पर जाकर जायजा लिया और निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ काशीनाथ सोनकर, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह, एडीओ पंचायत लालजी राम, सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव, एडीओ संजय श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी, राम आजाद यादव आदि मौजूद थे।