फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विवि में कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ शुक्रवार से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यालयों में कामकाज शुरू होगा। कार्यालयों में साफ सफाई कराने के साथ परिसर को सैनिटाइज कराया गया। कुलपति की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक के बाद कोरोना संक्रमण, परिसर के कार्य और परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा होगी। कार्यालय खोलने के लिए अधीक्षकों के साथ सभी विभागाध्यक्षों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन शासन के निर्देश का पालन करते हुए 21मई से विवि कैंपस में काम काज शुरू हो जाएगा। कुलपति की अध्यक्षता में बैठक कर कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय के कार्यालय व अन्य काम काज शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। सभी को निर्देश दिया गया है कि 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम शुरू कराना सुनिश्चित करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के पूरे प्रबंध किए जाएंगे। सभी अधीक्षकों को भी संक्रमण से बचाव करते हुए काम काज करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय खुलने के बाद कुलपति के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। शासन के आदेश के बाद महाविद्यालयों में भी आनलाइन पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें