फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनियों के अधिकारियों को किया गया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण पर चर्चा की गई। ट्रिब्यूनल जज भूदेव गौतम ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों को अगली प्री मीटिंग में उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किया है। इससे मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक विक्रम ने कहा कि बीमा कंपनियों को चाहिए कि अधिक से अधिक मुआवजा पीडि़त पक्ष को प्रदान करने की मंशा रखते हुए सुलह समझौते से मामले को निपटाये। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व राना प्रताप सिंह ने मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं का पक्ष रखा। चार्जशीट कोर्ट में न आने के कारण लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण में बाधा पहुंचती है। बीमा कंपनियों के अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित होने की बात कही।इस अवसर पर अधिवक्ता कृपा शंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, एके सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, जीपी सिंह, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, संतोष सोनकर, जेसी पांडेय, ईश्वर यादव, सोभनाथ यादव, निलेश यादव, सनी यादव, केके शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें