फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऑक्टोफ्लो नवाचार में पूविवि को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के विद्यार्थियों ने स्वचालित औषधि वितरण प्रणाली ऑक्टोफ्लो के नवाचार के दम पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। आविष्कार फाउंडेशन की ओर से आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समता कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में टीम को मेजर मनोज पांडेय पुरस्कार के साथ दो लाख रुपये का अनुदान मिला है। ऑक्टोफ्लो एक स्वचालित औषधि वितरण प्रणाली है, जिसका उद्देश्य दवाओं के वितरण को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है। टीम का नेतृत्व प्रतीक तिवारी ने किया। प्रतीक तिवारी और आदित्य यादव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण तथा प्रभात तिवारी सूचना प्रौद्योगिकी के बीटेक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने से पहले टीम ने टीडी कॉलेज, जौनपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें