फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अश्लील फोटो व वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। पुलिस ने व्हाट्सएप व इंस्ट्राग्राम पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी युवक सहित उसके पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में 16 नवंबर को घर पर ननद की शादी में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी एक युवक भी आया था। उक्त युवक ने मेरी 21 वर्षीय बेटी से जान पहचान कर बातचीत की फिर घर आने लगा। शादी का झांसा देकर उक्त युवक फोटो व वीडियो बनाकर पुत्री को ब्लैकमेल करने लगा। बेटी विवाह के लिए बोली तो वह धमकी देने लगा। इसकी शिकायत करने जब उनके घर गई तो उसके पिता व भाई ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिए। इसी बात से नाराज आरोपी युवक ने पुत्री का अश्लील फोटो व वीडियो व्हाट्सएप एवं इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया। इस मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया है कि आरोपी युवक समेत उसके पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें