जौनपुर। खुटहन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी ने उसकी बहन के नाम से फेक आईडी बनाकर इंटरनेट पर अश्लील फोटो और गालियां पोस्ट कर दी है। उसकी बहन की शादी को करीब पांच माह ही हुए हैं। ऐसी पोस्ट देखकर उसके ससुराल के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उसे भय है कि ऐसी ओछी हरकत से कहीं उसका वैवाहिक संबंध न टूट जाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद