फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु पर दवा कंपनियों लिंक पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरोग्य सेतु एप के आरोग्य मित्र लिंक के जरिए दवाओं की आनलाइन बिक्री पर आपत्ति जताी है। अखिल भारतीय दवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे के आह्वान पर सभी जिलों के संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र निगम ने कहा कि ई- फार्मेसी आनलाइन दवा बेचने को अवैध घोषित किया जा चुका है। उक्त वेबसाइट पर जिन चार कंपनियों को लिस्ट किया गया है सभी अवैध रूप से चल रही हैं। इसमें ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। देश के विभिन्न न्यायालयों में याचिकाएं लंबित है। आनलाइन दवाओं के बिक्री के माध्यम से मादक पदार्थों की लत बढ़ाने के साथ स्व चिकित्सा में वृद्धि होगी। भंडारण और परिवहन के दौरान दवाओं का दुरुपयोग होगा। संगठन के महामंत्री राजेन्द्र निगम ने कहा कि महामारी के दौर में दवा व्यवसाई अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दे रहे हैं। संगठन तत्काल आनलाइन कंपनियों की लिस्टिंग आरोग्य सेतु एप से हटाने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें