सुरेरी। अपना दल एस से मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। रविवार को मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुरेरी थाने पहुंचे। पुलिस तहरीर के आधार पर रामपुर निस्फी निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव और उनके भाई विनोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। आरोप लगाया है कि वायरल ऑडियो में विधायक डॉ. आरके पटेल के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के अनुसार ऑडियो में फरवरी के बाद विधायक को खुद देख लूंगा जैसी बातें भी कही गई हैं। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए आवाज परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। थाने पर प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुनीता वर्मी, राकेश मिश्रा, मविलास यादव, मंगेश यादव, जय सिंह, जिलेदार पटेल, सुनील पटेल आदि रहे।