फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के चरणों में नवाए शीश

Wed, 20 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शीतला चौकिया धाम में गुरु सीता राम शरण महराज के चरण धुलते शिष्य। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर जिले में बारीनाथ मठ, अजोशी धाम, प्रेमराजपुर, बाबा बालकदास आश्रम हैदरपुर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिर और आश्रमों पर दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने गुरु के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया और दान पुण्य कर अपने को धन्य कि या।
विज्ञापन


श्रीनाथ योग प्रचार समिति के तत्वावधान में बारीनाथ मठ संस्थान उर्दू बाजार के प्रांगण में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए उनके सैकड़ों भक्तो ने आर्शीवाद लिया। देर शाम को समापन समारोह में मौजूद डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने गुरु बिन कौन उतारे पार विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु कृपा से ज्ञान शांति के साथ ईश्वर की कृपा का अनुभव होता है।

शीतला चौकिया धाम पर पं. सीताराम शरण जी महाराज के आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव चला। जिसमें 85 लोगों ने गुरुमंत्र लिया और गुरु की आरती उतारी। शिष्यों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुधीर तिवारी, गोपाल जी, प्रदीप तिवारी रहे।
विज्ञापन


गायत्री प्रज्ञामंडल के तत्वावधान में जज कालोनी में 24 हजार गायत्री महामंत्र का अखंड जाप हुआ। संस्कार भारती के तत्वावधान में नटराज पूजनोत्सव में कला गुरुओं का सम्मान किया गया। रचनाकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर का सम्मान किया गया। इस मौके पर डा. सुभाष विशनोई को भी अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा बालकदास आश्रम हैदरपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा बालक दास के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें