फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 700 आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार करेंगे पोषण वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। इसके मद्देनजर जिले के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। इसकी तैयारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। इन वाटिकाओं में मौसमी फल व सब्जियों का उत्पादन किया जाएगा जिससे नौनिहालों, गर्भवती, धात्री माताओं, युवतियों को कुपोषण मुक्त किया जा सकें। यह पोषण वाटिका जनता के सहयोग से स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 5321 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिसमें करीब साढ़े चार लाख नौनिहाल पंजीकृत है। जिसमें 5100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को शिक्षा दे रही हैं। विभाग के मुताबिक साढ़े नौ हजार बच्चे अतिकुपोषित हैं जबकि 25 हजार नौनिहाल कुपोषित की श्रेणी में हैं। कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिले 700 आंगबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित करने का लक्ष्य है। जिसमें पपीता, सोयाबीन, सहजन, पालक, शलजम, टमाटर, अमरूद बैगन, गोभी, लौकी, तोरई आदि का उत्पादन किया जाएगा। जिससे नौनिहालों का पोषण पूरा किया जा सकेगा। हालांकि वर्तमान समय में एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित की गई है। जिसका लाभ मौसम के अनुसार लाभार्थियों को मिल रहा है। अभी भी कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका नहीं बनाए जाने से नौनिहालों को ताजा फल व सब्जियों को मंडियों या दुकानों से मांगना पड़ता है कभी-कभी वह ताजा नहीं होता है।
...................................................
वर्जन
कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। इसके मद्देनजर इस साल जिले के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित की गई है कोशिश है कि जिस केंद्र पर जगह अवलेबल है वहां पोषण वाटिका स्थापित कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रामबदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें