फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोका

Thu, 30 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ासेनी गांव में लगाए जा रहे इंटरलाकिंग में मानक की अनदेखी करने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


 गांव के मुख्य सड़क से राकेश यादव के घर तक जिला पंचायत निधि से इंटरलाकिंग कराया जा रहा है। काम शुरू होते समय ही गांव के लोगों ने मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था।

लेकिन ठेके दार ने काम बंद नहीं कराया और न ही मानक में सुधार किया।  आरोप है कि सड़क की चौड़ाई कम कर दी गई है। इंटर लाकिंग में न तो गिट्टी डाली जा रही है और न ही मशाला मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 बुधवार को सुबह गांव के  करीब एक दर्जन लोग सड़क पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव से भी इसकी शिकायत की। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव मौके पर पहुंच कर

इंटर लाकिंग का निरीक्षण किया। घटिया काम कराए जाने पर ठेकेदार से भी फोन पर बात कर मानक के हिसाब से निर्माण काम कराने को कहा। इस मौके पर गुलराज यादव, विपिन पांडेय, मानसिंह, लक्ष्मीनारायण यादव, राम अवध पांडेय, फूलचंद, प्रभात, रवींद्र, राकेश, छोटेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें