केराकत के कनाडा में रहने वाले अप्रवासी भारतीय अवकाश प्राप्त प्रोफेसर (भूगर्भ विज्ञान)डा.अरुण कुमार ने मंगलवार को नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गरीब छात्राओं की फीस जमा किए।
इस दौरान 20 गरीब छात्राओं की संपूर्ण फीस जमा की। उनके द्वारा यह कार्य प्रति वर्ष अपने पिता स्व.कृष्णकांत श्रीवास्तव व माता शांती देवी श्रीवास्तव की स्मृति में किया जाता है उन्होंने बताया कि कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्य कर रहा हूं।
जिससे बालिकाएं भी पढ़कर परिवार, गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सेमय में महिलाएं भी पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। सिर्पु उनको तराशने की आवश्यकता है।
इसके बाद वे खुद अपना मुकाम हासिल कर लेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा.सरिता सिंह ने बताया कि प्रोफेसर डा.अरुण कुमार बिगत तीन वर्षो से लगातार विद्यालय की गरीब मेधावी छात्राओं का संपूर्ण शिक्षण शुल्क जमा कर रहे
हैं। इस अवसर पर अमिता श्रीवास्तव, सुषमा, रानी गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।