फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धनबल के इस्तेमाल पर प्रशासन की नजर...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम चरण में धनबल के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना हो गया है। खूफिया इकाई के साथ ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट को सतर्क करते हुए गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पचास हजार से अधिक नकदी लेकर चलने वालों के दस्तावेज जांचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन नवंबर को मल्हनी उपचुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। इसके लिए एक नवंबर की शाम से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद के 36 घंटे प्रत्याशियों के लिए अहम होंगे। इसी दौरान चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनबल के प्रयोग की आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने गांवों में संपर्क बढ़ाने के निर्देश सभी सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम को दिया है। गांव के चौकीदारों को इस पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। ग्राम स्तर के कर्मचारी सेक्रेट्री, प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा को हिदायत दी गई है कि अगर कहीं से भी मतदाताओं के खरीद-फरोख्त की बात हो तो तत्काल सूचना दें। खूफिया इकाई ने भी अपना नेटवर्क बढ़ा दिया है। हर गांव से 5-10 लोगों के नाम नंबर नोट कर लिए गए हैं। वैसे तो 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने वालों को आचार संहिता लागू होने के बाद से ही निगरानी के दायरे में रखा गया था, मगर ऐसे लोगों पर खास निगाह रखी जाएगी। अगर किसी के पास 50 हजार से अधिक राशि मिलती है तो उसे इस धनराशि से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव क्षेत्र में विशेष निगरानी कराई जा रही है। किसी भी हाल में चुनाव प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रेक्षक से मिले सपाई, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप
जौनपुर। उपचुनाव में जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक आर. गिरजा से पीडब्लूडी डाक बंगले में भेंट की। ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष चुनाव का आरोप लगाया। सपा प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट के रुप में काम कर रहा है। सत्ताधारी दल के प्रभाव में अन्य प्रत्याशियों का उत्पीड़न हो रहा है। ग्राम प्रधान, कोटेदार आदि को धमकियां दी जा रही हैं कि वह भाजपा के पक्ष में वोट कराएं, वरना उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए जाएंगे। ऐसे हाल में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। उन्होंने मामले में प्रेक्षक से हस्तक्षेप की मांग की। प्रेक्षक ने निष्पक्ष चुनाव के लिए भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण, डॉ. केपी यादव, मनोज यादव, श्याम बहादुर पाल, शैलेष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें