फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अब मां को कभी रुपये नहीं दे पाएगा रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। अब अपनी मां को कभी रुपये नहीं दे पाएगा रोहित...। मां को क्या पता कि उसका बेटा आखिरी बार उसे पैसे देकर जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल मोहल्ले से गई बारात में शामिल होने जाते समय रोहित अपनी मां को 100 रुपये देकर घर से निकल रहा था, तो मां संघमित्रा ने कहा कि जब कमाने लगना तो देना, अभी अपने पास ही रखो। मां को क्या मालूम था कि यह उसके बेटे द्वारा दी गई अंतिम धनराशि है। रोहित की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।





नगर के उमराना मोहल्ला निवासी संग्रह अमीन के पद से सेवानिवृत्त स्व. सूर्य नारायण के चार पुत्र राहुल प्रकाश, रोहित प्रकाश, रविप्रकाश और आलोक प्रकाश हैं। बड़ा बेटा राहुल बीज भंडार चलाता है। दूसरा मृतक रोहित प्रकाश नगर के शिव गोविंद महाविद्यालय से बीए फाइनल की परीक्षा दिया है। इसके बाद एलएलबी करना चाहता था। मृतक की पिछले साल अप्रैल में पुरवा मोहल्ला निवासी शिवानी से शादी हुई थी। मां संघमित्रा को पारिवारिक पेंशन मिलती है। जिसके सहारे अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। अभी अप्रैल माह में धूमधाम से छोटी बेटी की शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मौत ने बदल दिया रास्ता

मछलीशहर। भाई राहुल प्रकाश का कहना है कि मौत ने ही भाई रोहित को सही रास्ते से भटका दिया। क्योंकि प्रतापगढ़ रोड से उसे मछलीशहर पूरब दिशा में आना था। रात के लगभग दो बजे यह बारात से लौटते समय रास्ता भटक कर प्रयागराज रोड पर चला गया। कुछ दूर जाने पर पूछा तो रास्ता भटकने की बात सामने आई। लौटते समय बाइक हाइवे पर स्थित नहर में गिरी, जिससे सिर में चोट आने के कारण मौत हो गई। रोहित हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें