फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अब सीडीएस, इंजीनियरिंग व नीट की कोचिंग कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन अभ्युदय कोचिंग की तर्ज पर गरीब व असहायों के लिए अब सीडीएस, इंजीनियरिंग, नीट, एनडीए की परीक्षा के लिए कोचिंग चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार हो रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसमें शिक्षकों से बातचीत भी की जा रही है। इसको भी जनक कुमारी इंटर कालेज में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार की तरफ से गरीब छात्रों के लिए आईएएस व पीसीएस बनने के सपनों को साकार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग चलाई जा रही है। इसमें छात्रों को सिविल सर्विस की तैयारी कराई जाती है। इसमें इंजीनियरिंग, चिकित्सा की पढ़ाई में प्रवेश की प्रतियोगी परीक्षा, सेना में अफसर पद के भर्ती की पढ़ाई नहीं कराई जाती।
एमबीए प्रवेश की भी तैयारी नहीं कराई जाती। इन सभी चीजों को देखते हुए समाज कल्याण विभाग इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यवस्था कर रहा है। इसमें मामूली परीक्षा ली जाएगी, उसमें प्राप्त अंक के आधार पर देखा जाएगा कि अभ्यर्थी पढ़ाई के लिए कितना गंभीर है। इसके बाद अभ्यर्थियों को कोचिंग में पढ़ाया जाएगा। प्रशासन की तरफ से पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रति कक्षा के हिसाब से भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीएस, एनडीए, नीट, इंजीनियरिंग, एमबीए की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तैयारी कराने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो नए सत्र के लिए मार्च से कोचिंग को शुरू कर दिया जाएगा। इसका भी संचालन जनक कुमारी इंटर कालेज में कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ.शशिशेखर, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें