फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन अस्पताल, स्कूल और कंप्यूटर सेंटर को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
कोचिंग संस्थान और स्कूलों से लिखित अंडरटेकिंग लेते तहसीलदार मड़ियाहूं व अन्य। स्रोत-तहसील
विज्ञापन
मड़ियाहूं। क्षेत्र में संचालित विद्यालयों, अस्पतालों एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार ने अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार यादव तथा अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने निरीक्षण कर 3 अस्पताल, स्कूल व कंप्यूटर सेंटर को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

टीम ने सदरगंज स्थित जेएमएस पब्लिक स्कूल, ईदगाह रोड स्थित राधिका हॉस्पिटल, रानीपुर रोड स्थित अनस्किल कंप्यूटर एजुकेशन, प्रतीक हॉस्पिटल तथा आरजे हॉस्पिटल पहुंचकर संचालकों को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग एवं विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि सभी संस्थानों के संचालकों से लिखित अंडरटेकिंग ली गई है। उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
निर्धारित अवधि के भीतर अग्निशमन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। 15 दिन के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं की गईं और एनओसी प्रस्तुत नहीं की गई, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें