फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन अवैध अस्पतालों को नोटिस जारी, अप्रशिक्षित स्टाफ और अनुपयुक्त दवाएं मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील में स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में लापरवाही व बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन अब नहीं चलेगा। केराकत तहसील क्षेत्र के तीन निजी अस्पतालों को शुक्रवार की शाम नोटिस भेजा गया है। ये सभी अस्पताल बिना किसी वैध कागजात व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के संचालित हो रहे थे। केराकत के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण कनौजिया ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर उन्होंने शुक्रवार शाम को तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में न तो मानक के अनुरूप चिकित्सकीय व्यवस्था पाई गई और न ही पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। कई स्थानों पर अप्रशिक्षित स्टाफ और अनुपयुक्त दवाएं भी पाई गईं। डॉ.कनौजिया ने बताया कि जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा और संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.अरुण कनौजिया ने बताया कि तीन अस्पतालों की जांच की गई, जहां मानक नहीं पाए गए। उनको नोटिस जारी कर बंद करने की चेतावनी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ऐसे अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कराएगा। इस कार्रवाई से कई अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें