फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरना से एक भी मौत नहीं, 121 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना को लेकर शुक्रवार को भी राहत भरी खबर रही। बुधवार के बाद आज भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। जबकि इसके पहले 40 दिनों से रोज किसी न किसी की कोरोना से जान जाती रही। आज कुल 121 लोगों की रिपोर्ट कोरना पाजिटिव आई है। इसमें इसमें तीन की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में और 97 की रिपोर्ट आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव आई है। जबकि ट्रूनट से हुई जांच में 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 203 लोग कोरना से ठीक होकर घर गए। अब इसी के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 1582 हो गई है। 1303 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी का इलाज अलग अलग कोविड अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से पांच रोगियों की जांच एक से अधिक बार हुई है। 38 मरीजों का इलाज दूसरे जिलों में चल रहा है। कोविड की जांच कराकर 13 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। आकड़ों पर गौर करें तो कोरना से रिकवरी दर 91.61 फीसदी है। मौत की दर 1.01 फीसदी और पॉजिटिवटी रेट 3.53 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें