करंजाकला। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के जासोपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का नाक काट लिया। सूचना पर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया।
जासोपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र. स्वर्गीय बंशराज यादव का भूमि विवाद काफी दिनों से चला रहा है। जिसको लेकर दूसरे पक्ष अमरनाथ यादव पुत्र शारदा यादव के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। अमरनाथ यादव ने राजेंद्र यादव का नाक दांत से काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र यादव को मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्यवाही की जा रही हैं।