फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन भंडारी स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2016 12:45 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारी रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।शाखा सचिव सीपी सिंह ने कहा कि सातवें
विज्ञापन


वेतन आयोग की रिपार्ट में कर्मचारियों के हित में शीघ्र सुधार किया जाए। राष्ट्रीय पेंशन योजना को समाप्त कर सभी रेल कर्मियों के लिए पुरानी गारंटेड पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन योजना लागू की जाए। एक जुलाई 2015 को लागू महंगाई भत्ते

 के आधार पर न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू किया और उच्च वेतनमानों को संशोधित किया जाए। एक जनवरी और एक जुलाई से क्रमश: वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाए। मकान का किराया भत्ता 30, 20 और 10 प्रतिशत ही दिया जाए।
विज्ञापन


 सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को ग्रेड पे 5400 रुपये के समतुल्य वेतनमान दिया जाए। इस मौके पर एमके मीना, अनिल मिश्र, सुरेश चंद्र यादव, सुभाष चंद्र, गजराज मौर्या, मधुसूदन सिंह, अनिल  श्रीवास्तव, राम अचल, बुधिराम, कुशलपाल,

कन्हैयालाल, हीरालाल, मुकेश, अनीश कुमार, दीपक कुमार, सत्यनरायन, रमेश, उमेश, रमेश यादव, मान बहादुर, निशांत, अक्षत मिश्र, मुसाफिर राय, मुंदर, रामकेश, चंद्रेश, दिनेश, ललई, मुरारी लाल, राकेश, पवन, सोमारू, महेंद्र, केशव, सुजीत, चेतराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें