फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में रिक्त पदों के लिए नामांकन छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। प्रधान व बीडीसी सदस्य के पांच-पांच और 9703 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन छह जून को होगा। 12 जून को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027, ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पद हैं। इसमें प्रधान के 5, बीडीसी सदस्य के 5 और ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद रिक्त रह गए हैं। इन पदों पर निर्वाचन के लिए उपचुनाव होगा। ब्लाक स्तर पर अधिसूचना तीन जून को जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन 6 जून को सुबह आठ से शाम 5 बजे तक और नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन शाम 5 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी सात जून को सुबह 8 से अपराह्न तीन बजे तक की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 12 जून को सुबह सात से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना के लिए 14 जून से सुबह आठ बजे का समय निर्धारित है। चुनाव प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें