फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में रिक्त पदों के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में रिक्त पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन रविवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन के लिए काउंटर बनाए गए हैं। आरओ की तैनाती भी की जा चुकी है। शनिवार को दावेदार नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही अन्य अभिलेख दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में प्रधान के पांच पद रिक्त हैं। इसी तरह 2027 बीडीसी सदस्य में से पांच खाली रह गए हैं। सबसे ज्यादा 9703 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हैं। सदस्यों का निर्वाचन तय संख्या में न होने के कारण आठ सौ से अधिक प्रधान अब तक कार्यभार नहीं संभाल सके हैं। उपचुनाव में इन पदों पर अपने खेमे के दावेदार को जीत दिलाकर वह गांव के समीकरण अपने अनुकूल करने की तैयारी में हैं। रिक्त पदों पर 12 जून को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन छह जून को सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। शाम पांच बजे तक नामांकन के बाद इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन के मद्देनजर सभी ब्लाकों पर तैयारी पूरी की गई है। ज्यादातर स्थानों पर पहले के आरओ ही तैनात हैं। सोशल डिस्टेंस के पालन के लिए सबको निर्देश दिए गए हैं। उधर, शनिवार को बदलापुर ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 119 पर्चे बिके। इसके पूर्व पहले दिन 162 और दूसरे दिन 311 पर्चे बिके थे। बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह ने बताया कि रिक्त 576 पदों की तुलना में अब तक 591 पर्चों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें