फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को नामांकन, दस को होगा ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 21 ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अगले दिन 9 जुलाई को नाम वापस का मौका होगा। इस दिन सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। जबकि 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 3 बजे से वोटों की गिनती कराई जाएगी और परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में 2027 बीडीसी सदस्य हैं, जो 21 ब्लाक में प्रमुख का चुनाव करेंगे। इस बार इन ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख में दो-दो सीट अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा पिछड़ी जाति के लिए चार सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि महिला के लिए दो और अनारक्षित वर्ग के लिए आठ सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि पहले से ही संभावित प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। वहीं, चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें