फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने सीएचसी केराकत में बने एल-वन अस्पताल एवं निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्लांट को जल्द से जल्द चालू कर दिया जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजय सिंह से अस्पताल में इंजेक्शन एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोरोना की जांच बढ़ाने और गांवों में कोविड-19 के मरीजों एवं दवाइयों के वितरण के संबंध में जानकारी ली। प्रवासियों की संख्या और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जाना। निर्देश दिया कि 45 साल के ऊपर वालों के वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कोटेदार एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से और अधिक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, डॉ. आल्हा प्रसाद, डॉ. नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें