बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर 13 महीने से कोई सर्जन नहीं है। मरीजों को ऑपरेशन कराने जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सर्जन अमित सिंह का पिछले वर्ष अगस्त माह में स्थानांतरण कर दिया गया। तब से यहां कोई सर्जन नहीं आया। दुर्घटना के मामले में तत्काल सर्जन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दूसरी जगह से चिकित्सक बुलाना पड़ता है। प्रसव के मामलों में भी ऐसा ही होता है. अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि सिजेरियन विधि से प्रसव में कोई दिक्कत नहीं होती है। बाहर से सर्जन बुलाकर उनका ऑपरेशन कराया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सर्जन अमित सिंह का पिछले वर्ष अगस्त में स्थानांतरण कर दिया गया। तब से यहां कोई सर्जन नहीं आया।