फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चांद का दीदार नहीं, रोजा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
चांद नहीं दिखने से अब शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। बृहस्पितवार को मस्जिदों में तरावीह की शुरुआत होगी। पहला रोजा लगभग 13 घंटा 34 मिनट और आखिरी रोजा 14 घंटा 21 मिनट का होगा। उधर, बाजारों में सहरी और इफ्तार के सामानो की खरीदारी होती रही। बाजार मे चहलपहल रही। मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुलउलूम खेतासराय के मौलाना खालिद मिस्बाही ने बताया कि रमजान बड़ी फजीलत वाला महीना है। इस महीने में की जाने वाली हर इबादत का सवाब सत्तर गुना बढ़ा दिया जाता है। बताया कि बृहस्पतिवार से बाद नमाजे इशा विशेष नमाज तरावीह शुरू होगी। रमजान की आमद को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में सहरी और इफ्तार में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं खजूर, मेवे, पापड़ तथा किराने की दूकान पर खरीदारी के भीड़ लग रही है। देर रात लोग बाजार में खरीददारी करते रहे। रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हर घर में लोग तैयारी में जुटे हैं। महिलाओं ने भी घरों में तैयारी शुरू कर दी। जबकि मस्जिदों में तरावीह के लिए तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। दूर से आने वाले हाफिज कई मस्जिदों में पहुंच चुके हैं। कई जगहों पर तरावीह तीन दिन तो कहीं पांच और 10 दिनों में मुकम्मल की जाएंगी। जबकि कई मस्जिदाें मुकम्मल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें