फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर तक मुंबई और अक्तूबर तक दिल्ली के लिए ट्रेनों में सीट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन में प्रवासी जितनी दुश्वारियां झेलकर घर लौटे थे, अब उतनी ही परेशानी अनलॉक में काम पर वापस जाने में उठानी पड़ रही है। सीमित ट्रेन होने से टिकट नहीं मिल पा रहा। रोजाना उन्हें स्टेशन पर आरक्षण काउंटर और ट्रैवेल एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोई बस बुक कर जा रहा है तो कई छोटे वाहनों से ही लौटने लगे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक में जौनपुर जंक्शन से कुल पांच जोड़ी ट्रेनें गुजर रही हैं। वहीं जंघई जंक्शन से गोदान, कामायनी सहित अन्य ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में आरक्षण टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। मुंबई जाने के लिए गोदान एक्सप्रेस और गाजीपुर-बांद्रा में दिसंबर तक टिकट नहीं है। कामायनी एक्सप्रेस में नवंबर तक कोई सीट खाली नहीं है। कोलकाता के लिए आने वाले दो महीने तक नो रुम है और दिल्ली के लिए 24 अक्टूबर तक टिकट नहीं मिल रहा। यात्रियों की उम्मीद सिर्फ तत्काल टिकट है। वह तत्काल टिकट की चाह में लाइन लगा रहे हैं, लेकिन काउंटर खुलने के चंद मिनटों में ही सभी सीटें फुल हो जा रही हैं। ऐसे में वापस जाने के लिए लोग बसों का सहारा लेनेे का विवश हैं। जौनपुर, मछलीशहर, जंघई सहित अन्य क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक बसें मुंबई जा चुकी हैं। रोजाना सेवा के लिए भी कई नई बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें