जौनपुर जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ी भीढ़ । श्रोत संवाद।
दीपावली के बाद छठ पूजा के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते स्टेशनों पर भारी भीड़ नजर आ रही हैं। लोग कोच के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
अपनी सीट तक जाने में भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बिहार जाने वाली ट्रेनें इस समय खचाखच भरी हुई हैं। गोदान, महानगरी, श्रमजीवी, सद्भावना एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। 25 अक्तूबर से छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा। ऐसे में पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में एसी से लेकर स्लीपर क्लास में सीटें फुल हो चुकी हैं। छठ पूजा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के चलते दुश्वारी दूर नहीं हो रही है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों में जगह ही नहीं है। जिन यात्रियों ने दो माह पहले टिकट निकाल लिया था उनका सफर कुछ आसान है, लेकिन जिन्होंने टिकट नहीं लिया है उनके लिए सफर करना किसी मुसिबत से कम नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटेंं फुल हैं। स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं है।